राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा मंदिर में षोड्शोपचार विधि से पूजा अर्चना की….
N.N. AKHTAR
देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवों की नगरी देवघर आगमन हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रपति ने बाबा मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना बाबा बैद्यनाथ से की। जहां षोड्शोपचार विधि के द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना पुरोहितों द्वारा कराई गई। पूजा के उपरांत मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह समर्पित कर अभिनंदन किया गया.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर बाबाधाम आने वाली चौथी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर आने वाली चौथी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद तथा दो बार बतौर राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी एवं श्री रामनाथ कोविंद बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर चुके है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था की गयी थी। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं की गयी थी.
इस दौरान उपरोक्त के अलावा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मिथिलेश कुमार ठाकुर, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता सचिव मनीष रंजन, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष चंद्र जाट, उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी दीपांकर चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस अनिमेष रंजन एवं सभी वरीय अधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
राष्ट्रपति देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए प्रस्थान कर गई…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत हुआ। इसके अलावे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात राष्ट्रपति देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए प्रस्थान कर गई। इस दौरान मंत्री कृषि, पशुपालन, सहकारिता विभाग बादल पत्रलेख द्वारा राष्ट्रपति को सुशांत वत्स द्वारा हाथों से बनाई गई उनकी चित्र की पेंटिंग भेंट स्वरूप प्रदान किया गया.
इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मंत्री कृषि, पशुपालन, सहकारिता विभाग बादल पत्रलेख, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट के द्वारा राष्ट्रपति का अभिनंदन कर विदाई दी गई।
DPRO/PR/530/24/05/2023