गांव में रहकर किया ऑनलाइन पढ़ाई और दुबई में मिली लाखों की नौकरी !
गांव में रहकर किया ऑनलाइन पढ़ाई और दुबई में मिली लाखों की नौकरी !

TW@Desk
मधुपुर : किसी ने सच ही कहा है कि बेहतर शिक्षा पाने के लिए बड़े शहर या फिर विदेश में ही जाकर पढ़ाई करना जरूरी नहीं, बल्कि गांव में रहकर भी लोग बेहतर कोर्स और पढ़ाई कर सफलता हासिल कर सकते हैं. ठीक ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मधुपुर प्रखंड क्षेत्र के सरहैता गांव निवासी संतोष झा के पुत्र अभास कुमार झा ने. उन्होंने गांव में ही रहकर ऑनलाइन से डिप्लोमा का कोर्स किया और विदेश में लाखों रूपये महीने की नौकरी हासिल किया है. दुबई की कंपनी दि इमिराट्स ग्रुप में अभास को करीब साढ़े तीन लाख रूपये प्रतिमाह की नौकरी मिली है। अभाश ने बताया कि उन्होंने इटली की क्वीन डिप्लोमेटिक कोर्स के तहत एक वर्ष का टेक्निकल प्रोग्राम इन इलेक्ट्रिक में ऑनलाइन डिप्लोमा किया. दिनरात मेहनत कर एक वर्ष का डिप्लोमा में सफलता हासिल कर दुबई की कंपनी दि इमिराट्स ग्रुप में ऑनलाइन इंटरव्यू दिया, जहां उसका चयन सहायक डिप्लोमा ट्रेनी के रूप में हुई. अभास को कंपनी की ओर से ऑफर लेटर मिलने के बाद गांव के लोगों में खुशी की लहर है. अभास ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और माता पिंटी देवी को दिया है. अभास के पिता गांव में ही किराना का दुकान चलाते हैं और मां गृहणी है. उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा पाने के लिए बेहतर सुविधा नहीं बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन की जरूरत होती है. अभास के इस सफलता पर नूनूबाबू झा, मुन्ना कुमार झा आदि ने खुशी जाहिर की है।
