मधुपुर पॉलिटेक्निक में सीटें दोगुनी,अब नौकरीपेशा लोग भी कर सकेंगे इंजीनियरिंग कोर्स !
सीटें बढ़ीं, अवसर बढ़े: मधुपुर पॉलिटेक्निक में अब अधिक छात्रों को मिलेगा दाखिला
TW@Desk
मधुपुर पाॅलिटेक्निक काॅलेज में छात्र-छात्राओं के लिए बढ़ी सीटों की संख्या, अब नौकरी करने वाले भी कर पायेंगे काॅर्स। मधुपुर पाॅलिटेक्निक काॅलेज में अब सीटों की संख्या 60 से बढ़ाकर सीधे 120 कर दी गई है. इनमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकनिकल और माइनिंग इंजीनियरिग सभी के लिए 90-90 सीटें निर्धारित है. खास बात यह है कि अब इस काॅलेज में नौकरी करने वाले भी दाखिला ले पायेंगे.

इनके लिए काॅलेज में इलेक्ट्रिकल मैक्निकल और माइनिंग इंजीनियरिंग के 30-30 सीटें सुरक्षित रखी गई है. इसकी विस्तृत जानकारी काॅलेज ने प्रेसवार्ता कर दी है. प्रिंसिपल जयप्रकाश केशरी ने बताया कि बीते सत्र में सीट कम रहने की वजह से बच्चे मायुस होकर लौट जाया करते थे. लेकिन सीट में इजाफा होने से कुछ हद तक समस्या दूर हो सकेंगी.
अध्ययनरत छात्रों को दिया जा रहा है छात्रवृति का लाभ
उन्होंने कहा कि सरकारी एवं निजी संस्थान द्वारा बच्चों को छात्रवृति का भी प्रावधान है. ई-कल्याण, मंकी मुंडा समेत अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जरिये अध्ययनरत छात्रों को छात्रवृति का लाभ दिया जा रहा है. वहीं बच्चों का प्लेसमेंट भी कई कंपनियों में होती आ रही है. मधुपुर पाॅलिटेक्निक काॅलेज में पढ़ने वाले बच्चों का परफाॅर्मेंस अच्छा होने के वजह से कई कंपनियों का डिमांड बच्चों के लिए है. मौके पर वाइस प्रिंसिपल मुकुल सहाय, माइनिंग एचओडी शाहिल रेहान, सिविल एचओडी शाहनवाज अशरफ अंसारी, बीएस एचओडी चक्रधर महतो, सीबीए एचओडी जीतेंद्र कुमार राणा, रवि पांडेय आदि मौजूद थे.
