12 मार्च को झारखंड स्टेट बार काउंसिल का होगा चुनाव, 25001 अधिवक्ता होंगे वोटर्स
12 मार्च को झारखंड स्टेट बार काउंसिल का होगा चुनाव, 25001 अधिवक्ता होंगे वोटर्स
TW@Desk
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर अनुमंडल अधिवक्ता संघ, मधुपुर के ऑफिस बियरर्स द्वारा आज एक बैठक आहूत कर चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। जानकारी हो कि आगामी दिनांक – 12/03/2026 दिन गुरुवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल सदस्यों का चुनाव होना है, राज्य के कुल 25001 अधिवक्ता मतदाताओ द्वारा 23 सदस्यों का चुनाव किया जाना है। उक्त चुनाव में राज्य भर से 100 सदस्यों द्वारा अपना अपना नामांकन प्रपत्र मुख्य निर्वाची पदाधिकारी अंबुज नाथ, रिटायर्ड जज झारखंड हाई कोर्ट के समक्ष माह फरवरी में दाखिल किया गया। सभी उम्मीदवारों द्वारा विगत एक माह से राज्य के 37 बार एसोसिएशन पहुंचकर अपने अपने पक्ष में मतदान करने को अपील कर रहे है, इसको लेकर मधुपुर बार एसोसिएशन में भी कई उम्मीदवारो द्वारा अपने पक्ष में कैंपेनिंग की गई, मधुपुर के 216 अधिवक्ता मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा.
देवघर जिला से भी 6 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए है….

इस चुनाव में देवघर जिला से भी 6 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए है, जिसमें निवर्तमान सदस्य बालेश्वर प्रसाद सिंह, अमर कुमार सिंह सहित दिलीप कुमार सिंह, नीरज कुमार सिन्हा, विजय कौशिक एवं ललित यादव शामिल है। चुनाव के पीठासीन पदाधिकारी संघ के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह होंगे और पोलिंग ऑफिसर काउंसिल द्वारा चुनाव तिथि को भेजा जाएगा। काफी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी की निगरानी में मतदान सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक सम्पन्न होगा, इसको लेकर मतदान केंद्र के पास ब्रेकटिंग व मतदान के लिए चार टेबल की व्यवस्था संघ द्वारा आयोजित की जाएगी, चुनाव को अच्छे से सम्पन्न कराने के लिए संघ के प्रशासनिक सचिव जितेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य सरोज कुमार कुशवाहा को जिम्मेवारी सौंपी गई है। उक्त बैठक में संघ के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद शाही, महासचिव श्याम सुंदर भैया, प्रशासनिक सचिव जितेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष धनंजय प्रसाद शाही, सह कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य उमेश प्रसाद शाही, सोहेल अख्तर अंसारी एवं सरोज कुमार कुशवाहा उपस्थित थे.
