टेक फेस्ट-2026 की क्विज प्रतियोगिता में माइनिंग इंजीनियरिंग टीम ने मारी बाजी

मधुपुर : टेक फेस्ट-2026 में आयोजित क्विज प्रतियोगिता माइनिंग इंजीनियरिंग टीम रही अव्वल, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत। मधुपुर, एंकर – शहर के राजा भीठा स्थित मधुपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय टेक फेस्ट-2026 का समापन शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।
विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता

समापन अवसर पर विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, माइनिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग तथा बीबीए एवं बीसीए के प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आयोजित प्रतियोगिता में माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिविल इंजीनियरिंग विभाग की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.पी. केसरी ने प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए …..

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. केसरी ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं तकनीकी कार्यक्रम विद्यार्थियों के भीतर रचनात्मक, सृजनात्मक तथा क्रियात्मक प्रतिभाओं को विकसित करने का कार्य करते हैं। साथ ही छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक माह आयोजित किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही। समापन समारोह के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह एवं उल्लास का माहौल देखने को मिला। बाइट -डॉ.जे. पी. केशरी,प्राचार्य, पॉलिटेक्निक कॉलेज मधुपुर
