देवघर में बनेगा भारत का ब्रम्होस मिसाइल, यूनिट स्थापना की मिली हरी झंडी !
देवघर में बनेगा भारत का ब्रम्होस मिसाइल, यूनिट स्थापना की मिली हरी झंडी !
TW@Desk
देवघर : आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत झारखंड राज्य अंतर्गत देवघर जिला प्रमुख रक्षा उत्पादन केंद्र बन सकता है। जी हां देवघर में ब्रम्होस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल निर्मागण के लिए युनिट स्थापित किये जाने को लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।
मंजूरी मिलने से राज्य में रक्षा उत्पादन को लेकर नई गति मिलने की उम्मीद है। संताल परगना क्षेत्र के देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर प्रखंड के तिलौना इलाके में करीब 300 एकड़ सरकारी जमीन को पहले से ही चिन्हित कर लिया गया है। इसी क्षेत्र में ब्रम्होस मिसाइल बनाने का युनिट तैयार किया जायेगा.

मीडिया रिपोर्टस की माने तो 13 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने पत्र लिखकर देवघर में ब्रम्होस यूनिट स्थापित किये जाने की मांग किया था. विषेषज्ञों की मानें तो ब्रम्होस यूनिट के देवघर में बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ-साथ युवाओं के लिए तकनीकी प्रशिक्षण समेत कई अवसर के द्वार खुल सकेंगे। आपको बतादें कि ब्रम्होस भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गई एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, इसका नाम दो नदियों, भारत का ब्रम्हापुत्र और चीन के मोसक्वा नदी के नाम को संयुक्त रूप से मिला कर रखा गया है। यह मिसाइल पारंपरिक काॅन्वेंसनल और प्रमाणु तरह के वारहेड ले जाने में सक्षम है । यह मिसाइल जल, थल और वायु तीनों सेना के लिए प्रयोग किया जा सकता है.
